फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   deputy commissioner and police suprintendent got vaccinated

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 08 Feb 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
deputy commissioner and police suprintendent  got vaccinated
कोरोना वैक्सीन लगवाते उपायुक्त। - फोटो : Mewat
नूंह। जिला सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, नगराधीश जयप्रकाश और डीआईपीआरओ आरबी चोपड़ा ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए थे। दूसरे चरण के तहत पुलिस, पंचायत और राजस्व विभाग को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि गर्व की बात है कि कोरोना महामारी को हराने के लिए देश में ही वैक्सीन तैयार की गई है। इस उपलब्धि से दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिले में भी कोरोना वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कर्मचारियों और लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे बिना किसी झिझक के वैक्सीन लगवाएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ. बंसत दुबे ने बताया कि जिले में टीकाकरण का अभियान जारी है। नूंह जिले में लगभग एक हजार लोगों को टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed