फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue patient admitted in GIMS dies

जिम्स में भर्ती डेंगू पीड़िता ने तोड़ा दम

Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient admitted in GIMS dies
जेवर। थोरा गांव में डेंगू बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार देर रात जिम्स में भर्ती गांव निवासी किरण देवी (38) ने दम तोड़ दिया। वह डेंगू से पीड़ित थीं। गांव में बिगड़ते हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को टीम भेजकर कैंप लगाया। वहीं प्राधिकरण ने भी साफ-सफाई और फॉगिंग शुरू करा दी है। थोरा के अलावा जेवर देहात समेत ग्रेटर नोएडा के कई गांवों में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

थोरा गांव निवासी किरण देवी पत्नी सुनील 12 दिनों से बीमार थी। परिजनों ने बताया कि 13 अक्तूबर को तबियत खराब होने के बाद उसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 16 अक्तूबर को हालत बिगड़ने पर इंडियन लीवर एंड बायनेरी साइंसेज (आईएलबीएस) दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वहां भी तबियत में सुधार नहीं होने पर ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कराया गया। रविवार देर रात उपचार के दौरान किरण ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि डेंगू से पीड़ित किरण को किडनी की समस्या भी थी।
विज्ञापन

दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल से जिम्स में भर्ती हुई किरण डेंगू से पीड़ित थी। उसे किडनी व लीवर में भी समस्या थी। - डॉ. राकेश गुप्ता, निदेशक, जिम्स
जिले में डेंगू के 12 नए मामले, 338 पहुंचा आंकड़ा
नोएडा। जिले में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। 24 घंटे में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में मरीजों का आंकड़ा 338 पहुंच गया है। बीते 25 दिनों में ही डेंगू के 289 मरीजों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। सरकारी आंकड़ों में सक्रिय मरीजों की संख्या 52 है, लेकिन जिले के अस्पतालों में इससे कहीं अधिक डेंगू मरीज भर्ती हैं। लगातार बढ़ रहा डेंगू मरीजों का ग्राफ लोगों के लिए चिंता का सबब बन रहा है। सितंबर की शुरुआत में डेंगू के जिले में डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी। इसके बाद 16 सितंबर को डेंगू के पुष्ट मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई और 22 सितंबर तक यह मामले बढ़कर 21 हो गए। इसके बाद से डेंगू के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। सितंबर में डेंगू के कुल 49 पुष्ट मरीज थे, लेकिन 25 अक्तूबर तक यह संख्या 338 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बढ़ा रही मुसीबत
बेमौसम हो रही बरसात से डेंगू के मामले बढ़े हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बारिश के बाद मच्छर ज्यादा पनप रहे हैं। हालांकि, देहात क्षेत्र में बुखार और डेंगू संदिग्ध मरीजों की मौत हो रही हैं, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस साल डेंगू से केवल एक मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed