फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue confirmed in 31 patients

31 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 31 patients
तावडू। जिले में डेंगू का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को भी 31 नए केसों की पुष्टि हुई है। जिले का तावडू उपमंडल भी डेंगू के मामले में अछूता नहीं है। तावडू में अब तक 20 डेंगू केसों की पुष्टि हो चुकी है। तावडू क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डेंगू सैंपल लेने के बाद उनकी रिपोर्ट एक हफ्ता से लेकर 10 दिनों में आ रही है। इससे वह ज्यादा परेशान है। तावडू के चिलावली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीमलेश तिवारी ने बताया कि नूंह जिले में अब तक 206 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को भी 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर से अब तक तावडू से 109 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, इसमें से 20 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। तावडू शहर में सबसे ज्यादा नौ मामले तो वहीं तावडू के गांव चिलावली में एक ही परिवार के चार सदस्यों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव पाटूका, चीला, कालरपुरी, चुँधिका, गुरनावट बावला और सबरस में एक-एक डेंगू का मरीज मिला है। डॉ. विमलेश तिवारी ने लोगों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने आसपास सफाई रखें। पूरी बाजू के कपड़े पहने और चेहरे पर मास्क अवश्य लगाएं। हाल ही में हुई बारिश से जो घरों के आसपास जलभराव हुआ है। उसकी साफ सफाई करें। घरों में कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed