{"_id":"613e5c468ebc3e5f2632a3db","slug":"demonstration-of-residents-for-lack-of-necessary-facilities-and-registry-grnoida-news-noi6041751109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सुविधाएं और रजिस्ट्री नहीं होने पर निवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सुविधाएं और रजिस्ट्री नहीं होने पर निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की कई सोसाइटियों के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रेनो वेस्ट की एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासी जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। निवासियों ने 26 सितंबर को बड़ी रैली निकालने की चेतावनी दी है। वहीं, ग्रेनो की मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासी रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों का रविवार को 12वें सप्ताह भी प्रदर्शन जारी रहा।
एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों ने मुख्य गेट पर की नारेबाजी
ग्रेनो वेस्ट की एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों ने मुख्य गेट पर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वर्ष 2017 से कब्जा देना शुरू कर दिया था। यहां करीब 150 परिवार रह रहे हैं। अब तक एक भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। साथ ही जरूरी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। निर्माणाधीन सोसाइटी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 26 सितंबर को बिल्डर के खिलाफ बड़ी रैली निकाली जाएगी। इसकी सूचना बिल्डर और जिला प्रशासन को देंगे।
---
मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी : 12वें सप्ताह भी प्रदर्शन जारी
ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि प्रशासन ने एग्रीमेंट टू सबलीज करा दिया, लेकिन अब पब्लिक नोटिस जारी कर बिल्डर ने सोसाइटी में रहने वाले खरीदारों की सुरक्षा और सुविधा देने की जिम्मेदारी से इनकार कर दिया है। निवासियों को कहना है कि सोसाइटी में बिल्डर की तरफ से जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निवासी 11 सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को 12वें सप्ताह भी प्रदर्शन जारी रहा। चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन जारी रहेगा। सोसाइटी में 70 से अधिक परिवार रह रहे हैैं। इनको बिना रजिस्ट्री के कब्जा दिया गया है।
विज्ञापन
---
प्राधिकरण से पूर्णता प्रमाणपत्र देने की मांग
मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी रजिस्ट्री कराने और प्राधिकरण से पूर्णता प्रमाणपत्र (सीसी) देने की मांग कर रहे है। आरोप है कि कई सप्ताह से प्रदर्शन करने के बाद भी बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर निवासियों को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि पार्टी निवासियों के साथ है। उनके हक की आवाज को पूरे जोर से उठाया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार भाटी, श्याम सिंह भाटी, सुनील भाटी, कपिल ननका, नवनीत शर्मा, कुलदीप भाटी, राहुल आर्यन, अब्दुल हमीद, विनय शर्मा, दक्ष चौधरी, वकील सिद्दीकी, अक्षय पंडित, विक्रान्त चौधरी, लियाकत अली, आदि मौजूद रहे। वहीं, बिल्डर के मीडिया प्रभारी अनिकेत तिवारी का कहना है कि वर्ष 2016 में सीसी के लिए आवेदन कर दिया गया था। दो बार निरीक्षण भी हो चुका है। रिपोर्ट सहीं थी, लेकिन अभी तक सीसी नहीं मिला है। यूपी रेरा के नियमों के अनुसार डीम्ड सीसी मान लिया गया है। इसकी आदेश भी उपलब्ध है। बिल्डर खरीदारों के साथ है।