{"_id":"61a8e731ac049a15bd4513c0","slug":"demonstration-of-farmers-on-hire-company-scuffle-with-police-grnoida-news-noi619093075","type":"story","status":"publish","title_hn":"हायर कंपनी पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हायर कंपनी पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित हायर कंपनी पर प्रदर्शन करते किसान बेरोजगार सभा के कार्यकर्ता व अन्य।
- फोटो : Grnoida
दादरी। 40 फीसदी स्थानीय युवकों को रोजगार की मांग पर किसान बेरोजगार सभा ने हायर कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। योग्यतानुसार रोजगार देने के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी कंपनी के गेट से उठे। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। अजायबपुर गांव स्थित हायर कंपनी को बनाने में रिठौरी, मायचा, रायपुर समेत आसपास के गांवों की जमीन अधिग्रहण की गई थी। कंपनी में स्थानीय युवकों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को किसान बेरोजगार सभा के नेतृत्व पर किसानों ने प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कीमती जमीन को कौड़ियों के भाव लेकर किसानों को बर्बाद कर दिया गया है। इस जमीनों पर लगने वाली कंपनियों में स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र का युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। हायर कंपनी में स्थानीय युवकों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने की मांग कई माह से की जा रही है, लेकिन प्रबंधन ने आश्वासन देने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया। कंपनी ने 25 नवंबर तक समाधान करने का आश्वासन दिया था, जो पूरा नहीं किया गया।
प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन किसान गेट से नहीं हटे। किसान बेरोजगार सभा के महासचिव विदेश भाटी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने योग्यता के अनुसार रोजगार देने की मांग को मान लिया है। दिसंबर में इसकी शुरुआत करने का आश्वासन दिया है। मौके पर सूबेराम भाटी, राजेंद्र प्रधान, दिनेश भाटी, राजेंद्र नेता, मनवीर, विजयपाल, रोशन और अजय समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।