फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration of employees against inflation

महंगाई के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of employees against inflation
नूंह। भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रव्यापी महंगाई एवं मूल्य वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने की। जिलामंत्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य पिछले 2 साल में कैरोना जैसी महामारी के कारण जिस तरह आमजन, मजदूर, कर्मचारी आर्थिक तंगी का शिकार हुए हैं और लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांगे हैं कि उत्पादनकर्ता द्वारा प्रत्येक वस्तु की लागत मूल्य की घोषणा अनिवार्य कर कानून बनाया जाए। आवश्यक वस्तु और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों के प्रतिदिन बढ़ रहे मूल्यों की पद्धति को समाप्त किया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। खाद्य पदार्थ तेल, दाल, अनाज के लिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाए और प्राथमिक भुगतान करते हुए खाद्य पदार्थों के उत्पादन में बढ़ोतरी हो, ऐसे कदम सरकार द्वारा उठाने चाहिए। चेतावनी दी कि अगर सरकार इन मुद्दों पर भारतीय मजदूर संघ से बात करके महंगाई को रोकने के लिए प्रयास नहीं करेग, तो भारतीय मजदूर संघ आगामी बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होगा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ की प्रांत मंत्री मीना ठाकुर, जिलाध्यक्ष कैलाश वशिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed