{"_id":"6213d0f15c637d15d6260741","slug":"demonstration-electricty-worker-mewat-news-noi633495590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
नूंह। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को नूंह के बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा एक धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना उन्होंने कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तानाशाही रवैए के खिलाफ किया। सर्कल सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि जब तक कार्यकारी अभियंता कर्मचारियों की मांग को वह समस्याओं तथा तानाशाही रवैये में बदलाव नहीं करेगा तब तक यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
अध्यक्षता यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित ने की व मंच का संचालन सचिव लियाकत अली ने किया। पलवल के सर्कल सचिव व सर्व कर्मचारी संघ पलवल के जिला प्रधान राजेश शर्मा व राज्य सचिव समून खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रदर्शन में जिले के चारों सब डिवीजन नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व नगीना सब डिवीजन के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राज्य सचिव समून खान ने बताया कि कार्यकारी अभियंता को बीते 10 दिसंबर 2021 को कर्मचारियों की मांग व समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया था परंतु दो महीने बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब कार्यकारी अभियंता से यूनियन के पदाधिकारियों ने इस बारे में बात की करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी तथा तानाशाही रवैया से बात की जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। इसलिए कर्मचारियों ने सोमवार से लेकर जब तक कार्यकारी अभियंता कर्मचारी की समस्याओं का समाधान नहीं करता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर नूंह सब डिवीजन के प्रधान देवेंद्र सिंह, सचिव सुभाष, प्रधान शाहिद हुसैन, सचिव राकेश कुमार, प्रधान भीम, असलम खान नगीना, प्रधान शौकत खान, सचिव आरिफ, आजम खान, वेद प्रकाश, रणवीर, पवन अग्रवाल, सतवीर, मनोज, राहुल व ललित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।