{"_id":"68850cd55d7498b1590e62b3","slug":"democracy-is-safe-youth-is-aware-and-fearless-noida-news-c-23-1-lko1064-69650-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोकतंत्र सुरक्षित, युवा जागरूक व निडर - बांसुरी स्वराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोकतंत्र सुरक्षित, युवा जागरूक व निडर - बांसुरी स्वराज
विज्ञापन
-जीएल बजाज कॉलेज में नवीं छात्र संसद में बतौर अतिथि हुईं शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि देश में लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है। देश का युवा जागरूक व निडर है। ऐसे में देश में लोकतांत्रिक मूल्य बरकरार हैं और आगे भी रहेंगे। वह नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में 9वें छात्र संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। कार्यक्रम के दूसरे दिन कई सत्र आयोजित किए गए। आध्यात्मिक से लेकर राजनीतिक, पुलिसिंग से लेकर नीति निर्माण तक स्कूलों और विश्वविद्यालयों से आए छात्रों ने बेझिझक, निर्भीक और अत्यंत प्रासंगिक प्रश्न पूछे।
आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने कहा कि मुझे केवल इंडिया राइजिंग नहीं,बल्कि इंडिया अवेकिंग दिखता है। शांत दिमाग और मजबूत दिलों के साथ। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि लैंगिक न्याय से लेकर शासन तक, असली लड़ाई तब शुरू होती है जब युवा आगे आते हैं। पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि आज की दुनिया में अनुशासन और कर्तव्य, विद्रोह से अधिक क्रांतिकारी बन चुके हैं। छात्रों के प्रश्नों से स्पष्ट है कि भारत का भविष्य सक्षम हाथों में है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने कहा कि न्याय सुलभ, समझने योग्य और प्रासंगिक होना चाहिए। चारु प्रज्ञा ने कहा कि यह पीढ़ी टीवी डिबेट का इंतज़ार नहीं करती ये खुद अपनी आवाज़ बनाती है। छात्र संसद के उपाध्यक्ष आदित्य वेगड़ा ने कहा कि जब भी कोई छात्र इस मंच पर माइक उठाता है, भारत थोड़ा और उठ खड़ा होता है। वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि इतने विविध और प्रभावशाली विचारकों को एक मंच पर लाना गर्व की बात है। कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक सम्मेलन नहीं, यह परिवर्तन का लॉन्चपैड है। इस मौके पर अंशु अग्रवाल, प्रो. (डॉ.) प्रीति बजाज, निदेशक आदि मौजूद रहे।