{"_id":"6ae0cb65bdb6d357dc086bcb","slug":"demand-to-stop-the-movement-of-heavy-vehicles-in-surajpur-town-noida-news-c-23-1-lko1064-110381-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सूरजपुर कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सूरजपुर कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग
विज्ञापन
फोटो-
- आईईए के उद्यमियों ने डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन, कोर्ट के पीछे सुबह नौ से शाम पांच बजे तक नो-एंट्री की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे और औद्योगिक क्षेत्रों में जाम की समस्या से परेशान उद्यमियों ने भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग उठाई है। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन (आईईए) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस उपायुक्त यातायात से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आईईए अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सूरजपुर कस्बे में डीएससी रोड का निर्माण चल रहा है। भारी वाहनों के गुजरने से दिनभर जाम लगता है। कस्बे के अंदर एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में 40 से 60 मिनट लग रहे हैं। इससे व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने निर्माण पूरा होने तक दिन में भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने की मांग की। कोषाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि जाम से औद्योगिक उत्पादन, कर्मचारियों के समय पर पहुंचने और माल की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।
वैकल्पिक मार्गों से निकालने का सुझाव-
उद्यमियों ने जिला न्यायालय के पीछे वाली सड़क पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग की। उन्होंने भारी वाहनों को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड या अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकालने का सुझाव दिया। साथ ही 130 मीटर रोड पर गति सीमा 50 से बढ़ाकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा करने, तिलपता-मकोड़ा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और इकोटेक-2 एक्सटेंशन में ट्रकों के लिए पार्किंग बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विवेक चौहान, महिपाल चौहान और एमपी शुक्ला मौजूद रहे।