फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to give 10 percent additional allowance to teachers working in Mewat

मेवात में कार्यरत अध्यापकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने की मांग

Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to give 10 percent additional allowance to teachers working in Mewat
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद को प्राथमिक शिक्षक संघ मेवात के प्रतिनिधिमंडल ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा । अध्यापकों ने पूर्व विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से मेवात में कार्यरत अध्यापकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने, मेवात में खाली पड़े पदों जैसे प्राथमिक अध्यापक, मास्टर वर्ग और लेक्चरर के पदों को भरने के लिए नई भर्ती व पदोन्नति करने , अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करके सिर्फ बच्चों को पढ़ाने, मेवात में कार्यरत सभी अध्यापकों को खंड स्तर पर आवासीय सुविधा देने और पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने नसीम अहमद से मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भी आग्रह किया। जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी सभी मांगे जायज हैं और मैं इनको मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा और पूरा करवाने की कोशिश करूंगा । मुलाकात कराने का भी उन्होंने आश्वासन दिया । संघ के उपप्रधान किशोर जावलिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने बड़े अच्छे से उनकी बातें सुनी और सभी मांगों पर विचार-विमर्श करके फिरोजपुर झिरका में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली में रखने की बात कही । साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही थोड़ा और टाइम मिला तो मैं आप लोगों को मुख्यमंत्री से मिलवा दूंगा । इस पर संघ के सभी सदस्यों ने उनका आभार जताया । संघ के प्रवक्ता मुनशेद खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कई बार इस बात का जिक्त्रस् अपनी रैली के माध्यम से किया है कि हम मेवात में कार्यरत अध्यापकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दे रहे हैं । जबकि यह लाभ अभी तक किसी भी अध्यापक को नहीं मिल रहा । साथ ही उन्होंने स्कूलों मे खाली पड़े पदों पर भी चिंता जाहिर की क्योंकि 2012 के बाद अब तक कोई भर्ती हरियाणा सरकार के द्वारा नहीं की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed