{"_id":"6ade06ae45af77fed4011b04","slug":"demand-to-complete-pending-tasks-noida-news-c-23-1-lko1064-110155-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लंबित काम पूरे करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लंबित काम पूरे करने की मांग
विज्ञापन
फोटो-
पुराने खरीदारों को राहत मिले, फिर आगे बढ़े फेज-2 का निर्माण
- स्वीकृत नक्शे से छेड़छाड़ पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-एक स्थित द हेमिस्फियर सोसाइटी में रविवार को आयोजित जीबीएम में पुराने खरीदारों के हितों और लंबित कार्यों का मुद्दा उठा। एओए अध्यक्ष अलका भाटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने मांग की कि पहले फेज-1 के अधूरे कार्य पूरे हों, इसके बाद ही फेज-2 का निर्माण आगे बढ़ाया जाए। बैठक में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि बिल्डर को स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण करना चाहिए। उल्लंघन होने पर एसोसिएशन कानूनी कार्रवाई करेगी और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएगी। खरीदारों ने फिट-आउट और पजेशन में आ रही दिक्कतें भी बताईं। कुछ लोगों को दस्तावेज मिलने के बावजूद घरों में प्रवेश नहीं मिल रहा है। बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं काटे जाने की शिकायतें भी सामने आईं। बैठक में बिल्डर के गेट पर शांतिपूर्ण धरना देने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने फेज-2 की स्वीकृतियों में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने और पुराने खरीदारों के लंबित कार्य पूरे करने की मांग की। बैठक में सुभाष भाटी, एससी राठी, अनिल अग्रवाल, राहुल यादव, संजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो