फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to build a shopping complex on the lines of Ganga

गंगा की तर्ज पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की मांग

Thu, 26 Aug 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a shopping complex on the lines of Ganga
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की टीम बृहस्पतिवार को ‘नोएडा आपके द्वार’ के अंतर्गत सीजीएम राजीव त्यागी के नेतृत्व में रायपुर गांव पहुंची। यहां उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने प्राधिकरण के सामने 28 नई मांगें रखीं। उन्होंने गांव में गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स की तर्ज पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की मांग की। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि रायपुर में अब तक 95 लाख रुपये के पांच काम पूरे कराए गए हैं। वहीं 1.81 करोड़ के तीन कार्य प्रस्तावित हैं। प्राधिकरण ने गांव में 244 एलईडी लाइटें लगाई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से काफी लंबे समय से ओपन हॉल के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसे पूरा करा दिया गया है। ग्रामीणों की तरफ से और भी कई मांगें रखी गईं। इसमें जल-सीवर की 5 मांगें रखी गईं। जन स्वास्थ्य से संबंधित पांच मांगों में सफाई आदि की व्यवस्था के लिए कहा गया। उद्यान संबंधी पांच मांगों में पार्क, फुटपाथ समेत कई मांगें रखी गईं। सिविल के कार्यों में सीसी रोड, नालियों के जाल, रैंप, जल निकासी की व्यवस्था के लिए नालियों का निर्माण, दिशा सूचक बोर्ड व मुख्य द्वार का निर्माण, नियोजन विभाग के अंतर्गत गली व मकान नंबर डालने, पथ लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने, बरात घर में खुले बरामदे में लाइट, यूपीपीसीएल के कार्यों में ट्रांसफार्मर, केबल के कार्य, भूलेख विभाग के अंतर्गत मुआवजा और पांच प्रतिशत भूखंड की मांगें भी शामिल रहीं। प्राधिकरण की ओर से सभी मांगों के जल्द से जल्द पूरे करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा तीन मांगों को यूपीपीसीएल को भेजने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed