फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for recognition of electro homeopathy medical system, doctors submitted memorandum to Congress MLA

इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति मान्यता दिलाने की मांग, डॉक्टरों ने कांग्रेस विधायक को सौंपा ज्ञाप

Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for recognition of electro homeopathy medical system, doctors submitted memorandum to Congress MLA
पुन्हाना। राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति रेगुलर कराने की मांग के संबंध में रविवार को एक दर्जन डॉक्टरों ने विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने उनकी मांग को हरियाणा सरकार तक पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया। ज्ञापन वी मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से सौंपा गया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, डॉ. सतीश, डॉ. कुतबुद्दीन ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवा वनस्पतियों द्वारा तैयार की जाती है और इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का मिश्रण नहीं किया जाता है। इससे किसी भी बड़ी बीमारी को जल्द व पूर्णरूप से सही किया जा सकता है। अब भारत में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को लोग पहचानने लगे हैं, क्योंकि इससे शुगर, हार्ट समस्या, कैंसर, काला पीलिया, डेंगू, एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों का इलाज संभव है। कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने में इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवाइयों का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर 2018 को राजस्थान सरकार ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता दे दी है। इसी तरह हरियाणा में भी इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के देशभर में करीब पांच लाख डॉक्टर है। विधायक ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से जुडे़ डाक्टरों की मांगें जायज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed