फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for providing public transport facilities in industrial sectors

Noida News: औद्योगिक सेक्टरों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने की मांग

Sun, 21 Sep 2025 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for providing public transport facilities in industrial sectors
औद्योगिक सेक्टरों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के औद्योगिक सेक्टरों में आने जाने के लिए दैनिक यात्रियों के लिए सार्वजनिक सुविधा देने की मांग की जा रही है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को पत्र भेजा है। श्रमिकों को आने जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर सूरजपुर साइट-4, साइट-5, इकोटेक समेत छह से अधिक सेक्टरों में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े उद्योग है। इन उद्योगों में हर रोज हजारों की संख्या में दैनिक यात्री दादरी, कासना, नोएडा समेत अन्य स्थानों से आते जाते हैं। इनके आने जाने के लिए परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं है। रोडवेज की बस नहीं होने पर मजबूरन लोगों को निजी वाहन या ऑटो से आना जाना होता है। अधिक संख्या में यात्री होने पर ऑटो में भी क्षमता से अधिक सवार हो जाते है। लोगों को दिक्कतें होती है।
विज्ञापन

आलोक सिंह ने बताया कि शहर में उद्योगों में आने वाले श्रमिक और कर्मचारियों के लिए कोई परिवहन व्यवस्था नहीं है। बसें नहीं होने पर ऑटो से यात्रा करनी पड़ती है। कई बार समाजसेवी संगठन समेत शहर के लोग इन सेक्टरों के लिए लोकल रूटों पर निगम की बसें चलाने की मांग करते रहे हैं। जिससे उनको कम किराए पर बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। ग्रेनो डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया, शहर को इलेक्ट्रोनिक्स बसें मिलने के बाद शहर में लोकल रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। औद्योगिक सेक्टरों के लिए दैनिक यात्रियों को बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed