फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for bus service between Sikandrabad and Kaushambi

Noida News: सिकंदराबाद से कौशांबी के बीच बस चलाने की मांग

Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for bus service between Sikandrabad and Kaushambi
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा.आनंद आर्य ने सिकंद्राबाद डिपो के एआरएम दिनेश कुमार से सिकंद्राबाद से दादरी होते हुए कौशांबी के बीच रोडवेज की बस चलाने की मांग की है। बस के संचालन होने से दादरी और सिकंद्राबाद के लोगों को सुविधा होगी। डा. आनंद आर्य ने बताया कि सिकंदराबाद डिपो की बसें वाया दादरी होकर गाजियाबाद को संचालित है। जबकि सिकंदराबाद से कौशांबी के लिए कोई सेवा न होने से दादरी वासियों को दिल्ली आनंद विहार के लिए यात्रा हिस्सों में करनी पड़ती है। दादरी के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बुलंदशहर से कौशांबी जाने वाली बसें के चालक परिचालकों की मनमानी की चलते दादरी बाई पास होकर गुजर जाती है। बसें लाल कुआं से दादरी को सवारी नहीं बैठाती है। जिससे नौकरी पेशा और आम यात्री परेशान है। बसों को दादरी होकर गुजारने के अलावा सिकंदराबाद डिपो से कौशांबी के लिए बस सेवा संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed