फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police constable who shot brother-in-law arrested

जीजा को गोली मारने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable who shot brother-in-law arrested
ग्रेटर नोएडा। लड़पुरा में दिनदहाड़े जीजा को गोली मारने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक और उसके साथी सतीश को कासना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को नहर की पुलिया के नजदीक से गिरफ्तार दीपक ने बृहस्पतिवार को सतीश के साथ मिलकर जीजा नवीन पर 12 गोलियां चलाई थीं। जिसमें से तीन नवीन के लगी थीं। नवीन का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद की है। भांजे को अपने पास रखने के विवाद में साले ने जीजा पर गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक की बहन की शादी अस्तौली गांव निवासी नवीन से हुई थी। दीपक की बहन ने वर्ष 2020 में आत्महत्या कर ली थी। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति नवीन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल भी गया था। नवीन का पांच वर्षीय बेटा युवराज अदालत के आदेश पर कई दिनों से अपने ननिहाल पक्ष (दीपक) के पास था। नवीन ने बेटे को वापस पाने के लिए न्यायालय में केस कर रखा है। पिछले बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने बच्चे को वापस नवीन को सौंपने का समझौता कराया। इस मामले में पंचायत कर लड़पुरा गांव में बच्चे को वापस सौंपा जाना था। दोनों पक्ष के लोग लड़पुरा पहुंचे थे। पंचायत शुरू होने से पहले ही दो हमलावरों ने कुल 12 गोलियां चलाई थीं। इसमें से तीन गोली नवीन को लगी थीं।
विज्ञापन

वीडियो फुटेज में गोली चलाते दिखा था
पीड़ित नवीन को पहले से अनहोनी की आशंका थी। उसने पंचायत में पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर दिया था। वीडियो में दीपक और उसका साथी गोली चलाते कैद हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed