{"_id":"614d78f78ebc3efdaa70d093","slug":"delhi-ncr-weather-update-rain-lashes-in-some-part-and-sun-shines-in-some-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बारिश कहीं धूप: दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आंख मिचौली, कुछ इलाकों में हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बारिश कहीं धूप: दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आंख मिचौली, कुछ इलाकों में हो रही बारिश
Fri, 24 Sep 2021 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:36 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर वासियों को सप्ताह भर तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ग्रीन व यलो अलर्ट के साथ बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से सूरज और बादलों की आंख मिचौली चल रही है जो शुक्रवार को भी जारी है। एक ओर जहां शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कई इलाकों में तेज धूप निकली हुई है। नोएडा में आज सुबह जहां हल्की बारिश हुई, वहीं दिल्ली, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में तेज धूप निकली है।
अगले तीन दिनों के लिए जारी किया गया है ग्रीन और यलो अलर्ट, उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर वासियों को सप्ताह भर तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ग्रीन व यलो अलर्ट के साथ बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच धूप के कड़े तेवर भी झेलने पड़ सकते हैं। साथ ही उमस से भी बुरा हाल रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 66 से 89 फीसदी तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिनभर बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा और कभी धूप व कभी छांव का अहसास बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बारिश की अधिक संभावना है।