फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi-Mumbai Expressway to be connected with Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway to be connected with Noida Airport
नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मांग पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की। अपर जिलाधिकारी (भू-अध्यापित) बलराम सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के 4 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा। इन गांव के किसानों से आपत्तियां मांगी गई हैं। किसानों को 21 दिनों में जिला प्रशासन के पास आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बल्लभगढ़ (हरियाणा) से एयरपोर्ट तक 6 लेन की 31 किमी लंबी सड़क बनेगी। इसका 7 किमी का हिस्सा गौतमबुद्ध नगर और 24 किमी का हिस्सा हरियाणा में होगा। इसके लिए गौतमबुद्घ नगर में 69.36 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह भूमि जेवर क्षेत्र के बल्लभनगर, दयानतपुर, फलैंदा बांगर और करौली बांगर की होगी। इस संबंध में किसानों से आपत्तियां मांगी गई है। अपर जिलाधिकारी (भू-अध्यापित) इन शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इसके बाद अधिग्रहण शुरू होगा। सड़क का निर्माण एनएचएआई करेगा, लेकिन जिले में बनने वाली सड़क का खर्च प्रदेश सरकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed