फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi-Haryana support athletics players, lack of track in the district

Noida News: विश्व एथलेटिक्स दिवस एथलेटिक्स खिलाड़ियों को दिल्ली-हरियाणा का सहारा, जिले में ट्रैक की कमी

Sun, 07 May 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Haryana support athletics players, lack of track in the district
फोटो---
विज्ञापन

विश्व एथलेटिक्स दिवस : एथलेटिक्स खिलाड़ियों को दिल्ली का सहारा, जिले में ट्रैक का टोटा
- खेल के क्षेत्र में जिले की पहचान विदेशों तक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं कई पदक
रणजीत मिश्रा
नोएडा। जिले सिंथेटिक ट्रैक की कमी के कारण एथलेटिक्स खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दिल्ली-हरियाणा का सहारा लेना पड़ता है। यह हाल तब है जब खेल के क्षेत्र में जिले की पहचान विदेशों तक है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। ओलंपिक तक एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर जिले में अच्छे मैदान और कोच मिल जाएं तो देश के लिए पदक जीतना उनके लिए और आसान हो जाएगा।

सात मई को हर साल विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है। अमर उजाला ने जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं के बारे में बात की तो अभ्यास के लिए जिले में सिंथेटिक ट्रैक की कमी सामने आई। नोएडा के सेक्टर-33 में निवासी अंडर-18 आयु वर्ग में एथलीट जूनियर फेडरेशन कप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कनिष्क तोमर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने विश्व भारती स्कूल के मैदान और नोएडा स्टेडियम में अभ्यास किया। धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से अभ्यास के लिए सिंथेटिक ट्रैक की कमी महसूस होने लगी। इसके कारण दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जाना पड़ा। आने-जाने में रोज ढाई से तीन घंटे लग जाते हैं। जिले में सिंथेटिक ट्रैक मिले तो अभ्यास और बेहतर हो सकता है। इसी तरह से एथलेक्टिस एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के संयुक्त सचिव अशोक सैनी का कहना है कि प्राधिकरण व जिला प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ट्रैक नहीं मिला। अभ्यास के लिए रामलीला मैदान में जगह दी गई, लेकिन यहां भी आए दिन सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होने के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर तक पदक जीत चुके जेवर के साबौता गांव निवासी एथलेटिक्स खिलाड़ी ललित का कहना है कि गांव में दौड़ लगाते-लगाते जिला व प्रदेश स्तर तक पदक जीतने में सफल रहे। इसके बाद अभ्यास के लिए दिल्ली का रुख करना पड़ा। पिछले साल फेडरेशन कप में दिल्ली की टीम से प्रतिभाग किया। बेहतर खेल प्रशिक्षण के लिए अब दिल्ली में ही कमरा किराये पर ले लिया है और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed