{"_id":"5d09253d8ebc3e690952efa8","slug":"delhi-alwar-marg-for-shopping-complex-mewat-news-noi444266764","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-अलवर मार्ग पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-अलवर मार्ग पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। भवन की कमी से जूझ रही नगरपालिका का नया हाईटेक भवन दिल्ली-अलवर रोड पर बनाया जाएगा। इसके अलावा पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए 40 दुकानों का शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है।
नगरपालिका के प्रधान अशोक गुर्जर एवं पालिका सचिव अलीशेर ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय भवन की कमी पिछले काफी समय से खल रही थी, जिसके कारण नगरपालिका में काम कराने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके अलावा कार्यालय में काम के बोझ के चलते कमरों की कमी से कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भवन की कमी को देखते हुए दिल्ली-अलवर मार्ग पर नई सब्जी मंडी के समीप हाईटेक सुविधाओं से लैस पालिका का नया कार्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। पालिका सचिव अली शेर ने बताया कि शहर के विकास के लिए पालिका की आय बढ़ाने के लिए 40 दुकानों का शॉपिंग कम्प्लेक्स 2 करोड़ रुपये की राशि से बनाया जाएगा। इस भवन के नीचे बेसमेंट में वाहन पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि शहर की पहचान के लिए शहर से तिजारा मार्ग, दिल्ली अलवर मार्ग पर बड़कली से आने वाले तथा अलवर से आने वाले तथा झिरका से बीवा रोड तथा शहर से भोंड की ओर जाने वाले रोड पर 5 स्वागत गेट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया की इन स्वागत गेटों पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में 2 करोड़ रुपये की बड़ी छोटी लाइट लगाई जाएंगी।