फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dedicated Freight Corridor: Eastern Corridor to be connected to Delhi-Howrah line by July fifteen

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: 15 जुलाई तक दिल्ली-हावड़ा लाइन से जुड़ेगा ईस्टर्न कॉरिडोर, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने किया दादरी का दौरा

Sun, 22 May 2022 08:22 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 22 May 2022 08:22 AM IST
सार

अफसरों ने बताया कि अब न्यू बोड़ाकी और दादरी रेलवे स्टेशन की रेल लाइन को आपस में जोड़ने का काम होगा जो जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगा। 15 जुलाई तक यह काम पूरा करना होगा।

विज्ञापन
Dedicated Freight Corridor: Eastern Corridor to be connected to Delhi-Howrah line by July fifteen
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर कारपोरेशन के मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मोहित चंद्र ने शनिवार को न्यू बोड़ाकी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने दादरी रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे लाइन डालने के काम का जायजा लिया। इस मौके पर बैठक के बाद तय हुआ है कि 15 जुलाई तक ईस्टर्न कॉरिडोर की लाइन को दिल्ली हावड़ा लाइन से जोड़ने का काम पूरा करना होगा। जून के आखिरी सप्ताह में यह काम शुरू होगा।

विज्ञापन


डीएफसीसी के ईस्टर्न कॉरिडोर का ग्रेटर नोएडा में न्यू बोड़ाकी नाम से स्टेशन बन गया है। कॉरिडोर को रेलवे के दिल्ली-हावड़ा मार्ग से जोड़ने के लिए लाइन बिछाने का काम चल रहा है। डीएफसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर (यातायात एवं व्यापार विकास) रणविजय सिंह ने बताया कि लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मोहित चंद्र न्यू बोड़ाकी और दादरी रेलवे स्टेशन के बीच का जायजा लेने पहुंचे। उसके बाद संबंधित अधिकारियों से बैठक की। अफसरों ने बताया कि अब न्यू बोड़ाकी और दादरी रेलवे स्टेशन की रेल लाइन को आपस में जोड़ने का काम होगा जो जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगा। 15 जुलाई तक यह काम पूरा करना होगा। इस दौरान दिल्ली हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित होगा। कुछ ट्रेनों को बंद किया जाएगा। साथ ही, कुछ ट्रेनों की गति सीमा को कम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed