फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death of newly married, dowry murder case filed against nine including husband

नवविवाहिता की मौत, पति समेत नौ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Tue, 16 Nov 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Death of newly married, dowry murder case filed against nine including husband
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर बांगर गांव में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत नौ ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी उमर मोहम्मद ने बताया कि 12 जुलाई को बेटी फरमीना (22) की शादी दनकौर के चूहड़पुर बांगर गांव निवासी आजाद के साथ की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मामले की जानकारी होने पर ससुराल पक्ष को समझाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बावजूद बेटी को परेशान किया जाता था। सोमवार रात बेटी से बात हुई थी। उस समय वह ठीक थी। आरोप है कि देर रात बेटी का हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। मंगलवार की तड़के उन्हें मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति आजाद समेत अब्दुल, सत्तार, अंजुम, मुन्नी, साजमा, राजबानो और शेरू समेत नौ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। एसीपी बृजनंदन राय ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी प्रशांत मिश्रा को पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने गांव ढकिया से पैसे की मांग कर रहा था। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि फेज-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि पड़ोसी प्रशांत मिश्रा ने उनकी 15 साल की बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर करीब सवा लाख रुपये ले चुका है। इसके बाद वह पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। जांच में पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन रामपुर जिले के ढकिया गांव में मिली। आरोपी फोन से धमकी देने के बाद उसे स्विच ऑफ कर लेता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed