फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death of a sick old man at home, rats scratched the dead body

घर में बीमार बुजुर्ग की मौत, चूहों ने नोचा शव

Mon, 25 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Death of a sick old man at home, rats scratched the dead body
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग की मौत के बाद चूहों ने शव नोच डाला। घटना के वक्त घर पर केवल मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग की पत्नी भी मौजूद थी। जबकि, बेटा बहन को दवा दिलाने के लिए गया था। घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अलीगढ़ निवासी 62 वर्षीय सतबीर परिवार के साथ कटेहरा रोड पर रहते थे। सतबीर की पत्नी मानसिक रूप से बीमार हैं। सोमवार को सतबीर का बेटा मनोज अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए गया था। इसी दौरान सतबीर की मौत हो गई। शव के आसपास नहीं होने से चूहों ने सतबीर के चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। जब मनोज वापस घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई। जांच में चूहों द्वारा शव को नोचने की जानकारी हुई। मनोज ने बताया कि पिता भी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

फ्लैट में मिला वृद्धा का तीन दिन पुराना शव
ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी के फ्लैट में सोमवार शाम 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि महिला कई दिन से बीमार थी। सोसाइटी के सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी के फ्लैट से बदबू आ रही थी। इस पर उसने दरवाजे में लगी जाली को काटकर देखा तो शकुंतला देवी फर्श पर मृत पड़ीं थीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने बताया कि महिला की मौत करीब तीन दिन पहले होने की आशंका है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि महिला की एक बेटी है। तीन माह पहले पुलिस ने बीमार होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। उस दौरान सूचना देने के बावजूद बेटी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार बेटी का मोबाइल नंबर नहीं मिल पा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed