{"_id":"5dbf354e8ebc3e014f260381","slug":"dead-body-thrown-from-18th-floor-after-killing-woman-grnoida-news-noi470896870","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बेरहमी से हत्या, सुबह 18वीं मंजिल से फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की बेरहमी से हत्या, सुबह 18वीं मंजिल से फेंका शव
Mon, 04 Nov 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइटस सोसायटी निवासी युवक ने फ्लैट में महिला की हत्या कर दी। रात भर महिला का शव छिपाये रखा। रविवार सुबह 18वीं मंजिल से शव फेेंककर फरार हो गया। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मामले में सोसायटी के दूसरे फ्लैट में रहने वाले आरोपी के भाई से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार निवासी मुमताज खान तीन दिन पहले ही महिला को फ्लैट में लेकर आया था।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला को 18वीं मंजिल से धक्का देने की सूचना दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक फरार हो चुका था। पुलिस ने 18वीं मंजिल पर पहुंचकर पड़ताल की। मुमताज खां के भाई-भाभी भी दूसरे फ्लैट में मौजूद थे। उनसे भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस को जानकारी मिली कि मुमताज खां तीन दिन पहले महिला को सोसायटी स्थित अपने फ्लैट पर लेकर आया था। महिला तब से यहीं रह रही थी लेकिन शनिवार शाम किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ था।
फ्लैट में मिले खून के निशान से हुई हत्या की पुष्टि
पुलिस ने जब मुमताज खां के फ्लैट की जांच की तो वहां पर खून के निशान दिखे। पुलिस के मुताबिक निशान कुछ घंटें पुराने दिख रहे थे। पुलिस खून के निशान देखकर हत्या कर शव को फेंकने की बात कह रही है। पुलिस अब आरोपी मुमताज खान की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव 18वीं मंजिल से फेंकने की जानकारी मिली है। मुमताज नाम का युवक दो-तीन दिन पहले ही महिला को लेकर आया था। मुमताज का भाई भी महिला का नाम पता नहीं बता पाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। - रणविजय सिंह, एसपी देहात