फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of NRI son found in Jalvayu Vihar flat

Noida News: जलवायु विहार के फ्लैट में मिला एनआरआई बेटे का शव

Tue, 02 May 2023 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body of NRI son found in Jalvayu Vihar flat
जलवायु विहार के फ्लैट में मिला एनआरआई बेटे का शव
विज्ञापन



- एयर टिकट बुकिंग कंपनी में करता था काम, पिता यूएसए में करते हैं जाॅब

- ड्रग्स लेने का था आदी, इस कारण पिता ने भेजा था भारत




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार के एक फ्लैट में मंगलवार को एनआरआई के बेटे ध्रुव बाली (34) का शव मिला। शव दो-तीन दिन पुराना है। ध्रुव ड्रग्स लेने का आदी था। तीन-चार दिनों से मां से बात नहीं होने पर फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया तो क्षत-विक्षत शव मिला। मौके से पुलिस को सिरिंज और कुछ दवाइयां मिली हैं।
ध्रुव जलवायु विहार के एल ब्लॉक के फ्लैट में मां के साथ रहते थे। वह गुरुग्राम की एयर टिकट बुकिंग कंपनी में नौकरी करते थे और ड्रग्स लेने के आदी थे। ध्रुव की मां एक सप्ताह पहले मुंबई स्थित अपने घर गई थीं। तीन-चार दिन से उनकी बेटे से बात नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने मंगलवार को पड़ोसियों को फोन कर फ्लैट में जाकर देखने के लिए कहा।
विज्ञापन

जब पड़ोसी फ्लैट के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की तोड़कर जब पड़ोसियों ने देखा तो कमरे में ध्रुव का शव पड़ा था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पिता यूएसए में करते हैं नौकरी

जांच में पता चला है कि ध्रुव के पिता अमेरिका में रहते हैं और वहीं नौकरी करते हैं। ध्रुव और उनकी मां भी पहले अमेरिका में रहते थे। बताया जाता है कि अमेरिका में ही ध्रुव को ड्रग्स की लत लग गई थी। इस कारण पिता ने ध्रुव और उसकी मां को भारत भेज दिया, ताकि बेटे को ड्रग्स की लत से छुटकारा मिल जाए। इसके बाद दोनों मां-बेटे नोएडा में रह रहे थे। अविवाहित ध्रुव अकेलेपन का भी शिकार थे।


---

दवा और इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत की आशंका

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि ध्रुव के फ्लैट से ड्रग्स नहीं मिला, लेकिन सिरिंज और दवाइयां मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दवा के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसके बारे में पता चलेगा।
---

कहां से मिल रहा था मादक पदार्थ

ध्रुव ड्रग्स लेने के आदी थे तो नोएडा में उसे ड्रग्स कहां से मिल रहा था। उसकी सप्लाई कहां से की जाती थी। पुलिस अभी इस पर गोलमोल जवाब दे रही है। हालांकि पुलिस भी ड्रग्स सप्लाई के बारे में पता लगा रही है। इसके लिए ध्रुव के मोबाइल की भी जांच करेगी।



---

चार दिन से मां से व्हाट्सएप चैट नहीं हुई

जांच में यह बात सामने आई है कि ध्रुव की मां जब से मुंबई स्थित अपने घर गई थी, तभी से बेटे से व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग से संपर्क में रहती थी, लेकिन चार दिन पहले से ध्रुव से व्हाट्सएप चैट पर जवाब नहीं मिला। तीन दिन तक जब मां की बेटे से बात नहीं हुई तो उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed