फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ddfgfd

Noida News: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 05 Jun 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
ddfgfd
ग्रेटर नोएडा। जलालपुर गांव में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर पंखे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से बुलंदशहर निवासी विनोद कुमार भाटी (45) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। जबकि हाल ही में उनका तबादला छत्तीसगढ़ कर दिया गया था। तबादले के बाद वह 10 दिन की छुट्टी लेकर ग्रेटर नोएडा के जलालपुर गांव स्थित अपने परिवार के पास आए हुए थे, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। बताया गया है कि गुरुवार रात उनका शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन मौत के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed