फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DCP travels in metro after video of anarchy goes viral

अराजकता का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने किया मेट्रो में सफर

Fri, 19 Feb 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DCP travels in metro after video of anarchy goes viral
मेट्रो स्टेशन के अंदर सादे कपड़ों में चेकिंग करतीं डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला और एसीपी अ?
नोएडा। मेट्रो स्टेशन के बाहर महिलाओं को किस प्रकार ऑटो चालकों की मनमानी और अराजकता का शिकार होना पड़ता है, इसको लेकर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से संबंधित वीडियो को सामाजिक संगठन से जुड़ी श्वेता भारती ने ट्वीट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला और एसीपी अंकिता शर्मा ने सादे कपड़ों में मेट्रो में सफर किया। उनके साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की एक टीम भी मौजूद रही। दोनों अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन पर भी जायजा लिया। इस दौरान कई ऑटो चालकों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर कुछ चालक एक महिला को अपने ऑटो में बैठाने के लिए घेरे हुए हैं। जबकि, महिला वहां से किसी तरह से निकलने का प्रयास कर रही है, लेकिन ऑटो चालकों की अराजकता के कारण वह बेबस नजर आ रही है। सामाजिक संस्था की महासचिव श्वेता भारती ने वीडियो को ट्वीट करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खडे़ किए। उन्होंने बताया कि वह रोज मेट्रो से सफर करती हैं। उनका कहना है कि मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो चालक यात्रियों को घेर लेते हैं। इससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला और डीसीपी ट्रैफिक गणेश शाह को आदेश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशनों पर केवल परमिट प्राप्त ही ऑटो मौजूद रहें। बिना परमिट वाले ऑटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऑटो चालक अनुशासन में रहकर सवारियों को बैठाएं। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed