फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DCP Greater Noida removed for laxity in work

Noida: गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, काम में शिथिलता पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा हटाए गए

Tue, 16 Jun 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Jun 2026 09:45 PM IST
सार

कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों और प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित गति व प्रभावशीलता नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
DCP Greater Noida removed for laxity in work
प्रवीण रंजन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कामकाज में शिथिलता बरतने के मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन प्रवीण रंजन सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह वर्तमान में डीसीपी मुख्यालय के पद पर तैनात रवि शंकर निम को डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जोन में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों और प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित गति व प्रभावशीलता नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन के हटाए जाने और नए डीसीपी की नियुक्ति की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed