{"_id":"5f873f018ebc3e9b93592925","slug":"dc-asks-to-submit-report-within-a-week-mewat-news-noi5425246166","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने एसडीएम से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने एसडीएम से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनगवां। शाहचौखा पंचायत द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल के मामले में उपायुक्त ने 8 अक्तूबर को पुन्हाना एसडीएम से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। कुतकपुर गांव निवासी हसन मोहम्मद ने सरपंच पर घटिया सामग्री, फर्जी जॉब कार्ड बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुन्हाना की तत्कालीन एसडीएम वैशाली शर्मा को शिकायत भी दी गई थी।
एसडीएम ने मौके पर निरीक्षण कर मामले की जांच की थी और उपायुक्त से कठोर कार्रवाई की सिफारिश की थी। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में लिखा था कि सरपंच ने अपने पिता को जांच के दौरान भेजा था वह खुद नहीं आया था। जांच में पाया गया था कि विकास राशि का दुरुपयोग किया गया है। सरपंच को बार-बार रिकॉर्ड के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस दिए गए, लेकिन सरपंच द्वारा आधा रिकॉर्ड ही पेश किया गया था और जांच में सहयोग नहीं किया।
एसडीएम की रिपोर्ट के बाद डीसी ने सरपंच को 10 सितंबर को 15 दिन में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सरपंच ने 17 सितंबर को डीसी के कारण बताओ नोटिस के जवाब में आरोप लगाए थे कि पुन्हाना एसडीएम ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये लेकर उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट पेश की थी।