फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DAV National Games concludes, winners honoured

Noida News: डीएवी राष्ट्रीय खेल का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 12 Jan 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
DAV National Games concludes, winners honoured
- देशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने त्रिदिवसीय प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टक-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल-2025 का त्रिदिवसीय आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। इस वर्ष की प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिकाओं को समर्पित रही, जिसमें देशभर के डीएवी विद्यालयों से सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।
राष्ट्रव्यापी स्तर पर 9 केंद्रों नोएडा स्टेडियम, राइज अकादमी, चिल्ला स्टेडियम, मेजर ध्यानचंद शूटिंग रेंज, एनसीआर क्रिकेट अकादमी सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के परिसरों में 31 खेलों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर, सेंट्रल) यमुना प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी चांद और डीएसओ डॉ. परवेज अली ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
सभी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में आयोजित की गईं। बास्केटबॉल में अंडर-19 में पंजाब, अंडर-17 व अंडर-14 में हिमाचल प्रदेश की टीम विजेता रही। वुशू में अंडर-14 व अंडर-17 में हरियाणा ने सर्वाधिक स्वर्ण जीते, जबकि अंडर-19 की ट्रॉफी भी हरियाणा के नाम रही। फुटबॉल अंडर-14 में हरियाणा और अंडर-17 में झारखंड की टीम विजेता बनी। लॉन टेनिस में हरियाणा व चंडीगढ़, क्रिकेट में अंडर-17 में पंजाब, तीरंदाजी में हरियाणा की वरोनी व नव्या यादव, बैडमिंटन में पंजाब व नोएडा की यश्वी भट्ट तथा योगासन में दिल्ली और पश्चिम बंगाल विजेता रहे। राष्ट्रीय खेल संयोजक डॉ. वी. सिंह और प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed