फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daughter said - was confident, Papa will bring medals

बिटिया बोली - भरोसा था, पापा पदक लाएंगे

Mon, 06 Sep 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Daughter said - was confident, Papa will bring medals
नोएडा। ‘पापा की मेहनत को जानती थी। करीब डेढ़ माह से तो उन्होंने दिन-रात प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था, इसलिए पहले से ही जानती थी कि पैरालंपिक से पापा निश्चित ही पदक लेकर आएंगे।’ गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई की बेटी शान्हवी ने यह बात पत्रकारों को बताई। शाहन्वी ने बताया कि रात 10 बजे जब हम सोने के लिए जाते थे, तब पापा प्रैक्टिस करने के लिए निकलते थे। दिन में प्रशासनिक काम और अलसुबह और देर रात घंटों बैडमिंटन की प्रैक्टिस करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन पापा ने यह सब कर दिखाया। आज बहुत खुशी हो रही है जब वह रजत जीतकर लौटे हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए सुहास एलवाई ने कहा कि काम कोई भी हो, वह मुश्किल नहीं होता। बस एक बार अगर ठान लिया जाए तो वह निश्चित ही पूरा होता है। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि आप पहला कदम बढ़ाइए बाद में पूरी कायनात आपको वो देगी जो आप चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक में बैडमिंटन सबसे ज्यादा चुनौती वाला खेल है। इसमें कई देशों के एक से एक अच्छे खिलाड़ी शामिल होते हैं। सभी खिलाड़ियों का यह मकसद होता है कि वह विश्व स्तर पर पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन करे। मैंने भी अपने देश के लिए रजत जीता है।
विज्ञापन

यह पदक को देशवासियों को ही समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल है। अब इस पल को मैं जीना चाहता हूं। सुहास ने यह भी बताया कि पैरालंपिक में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन ने उन्हें जीत का हौसला दिया था। पदक जीतने के बाद उन्होंने फोन करके भी मेरा हौसला बढ़ाया। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया। जब छोटा था तो कभी सोचा नहीं था कि मुझे इतनी हौसला आफजाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed