फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daughter-in-law threatened to implicate her in a false case of rape, father and mother-in-law killed

बहू ने दी दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी, सास-ससुर ने जान दी

Fri, 28 May 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law threatened to implicate her in a false case of rape, father and mother-in-law killed
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में एक महिला और उसके मायके वालों के आरोप और फोन पर झूठे केस में फंसाने की धमकियों से तंग आकर सास-ससुर ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। मायके वाले बेटी को ससुराल से ले गए और फिर कॉल कर ससुर के चरित्र पर सवाल उठाते हुए दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उन्होंने कई बार कॉल कर सास-ससुर को प्रताड़ित किया। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि दंपती के बेटे की शिकायत पर बहू और बिचौलिये समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए दु्ष्प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बढ़पुरा निवासी अरुण भाटी ने बताया कि उसका विवाह 29 जनवरी 2020 को हापुड़ निवासी युवती से हुआ था। उसके फुफेरे भाई ने अपनी साली से शादी कराई थी। आरोप है कि 11 मई को ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंचे और पत्नी को कुछ दिन के लिए मायके ले जाने की कहने लगे। इस पर उन्होंने पत्नी को मायके भेज दिया। 16 मई को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता रविंद्र कुमार भाटी को कॉल कर उनके चरित्र पर अंगुली उठाई। इसके बाद दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। इससे पिता रविंद्र और मां राकेश भाटी परेशान हो गईं। आरोपियों के कई बार कॉल करने माता-पिता इतने प्रताड़ित हुए कि 17 मई को उन्होंने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दादरी के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन कोविड का हवाला देकर भर्ती से इनकार कर दिया गया। गाजियाबाद के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने दंपती का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजन ने बहू और उसके घर वालों के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत की।
विज्ञापन

बिचौलिया नहीं दे रहा उधार में लिए पांच लाख रुपये
अरुण का कहना है कि बिचौलिये ने उनके पिता से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। वह रकम नहीं लौटा रहा था। पिता जब भी उससे रुपये मांगते थे, तो वह टरका देता था। जब पत्नी को लेने बिचौलिया मायके वालों के साथ आया था, उस दौरान भी उसे रुपये लौटाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविंद्र कुमार ने उत्पीड़न से तंग आकर सुसाइड नोट लिखा। इसमें बिचौलिया को उधार दिए रुपये न लौटाने और बेटे के ससुराल वालों के झूठे केस में फंसाने की धमकी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। बिचौलिये सुनील के अलावा बहू स्वाती, साले कौशिंद्र और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed