{"_id":"6251e10f54f9b9587b34d008","slug":"data-theft-of-a-company-working-for-skill-india-mission-noida-news-noi642010677","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल इंडिया मिशन के लिए काम करने वाली कंपनी का डाटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल इंडिया मिशन के लिए काम करने वाली कंपनी का डाटा चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। स्किल इंडिया मिशन के लिए काम करने वाली सेक्टर-59 स्थित कंपनी का डाटा चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डाटा चोरी करने के बाद सर्वर डिलीट कर दिया। इस मामले में कंपनी प्रबंधन ने तीन पूर्व निदेशकों जयंत चावला, पंकज कुमार और कमलेश कुमार के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अभय सिंह व गुंजन आहूजा ने बताया कि वह सेक्टर-59 स्थित हार्ड शैल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस हिंद नगर कानपुर रोड लखनऊ में है। कंपनी स्किल इंडिया मिशन के लिए भी काम करती है और सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं का डाटा क्लाउड सर्वर (एडब्ल्यूएस) पर सुरक्षित करके रखती है। शुक्रवार रात एडब्ल्यूएस सर्वर से सारा डाटा, सोर्स कोड और डॉक्यूमेंट डिलीट कर दिए गए और सर्वर को भी डिलीट कर दिया। शिकायतकर्ताओं ने कंपनी के तीन पूर्व अधिकारियों पर कंपनी को बंद कराने की नियत से डेटा चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कंपनी के पूर्व निदेशक जयंत चावला, पूर्व निदेशक पंकज कुमार और निदेशक कमलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
तीनों पूर्व अधिकारियों ने अचानक छोड़ी थी कंपनी
शिकायत के अनुसार करीब एक साल पूर्व तीनों पूर्व निदेशकों ने अचानक कंपनी छोड़ दी थी। तीनों पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही थी। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिये इन्होंने कंपनी के शेयर अपने नाम कराए थे। पकड़े जाने पर मैनेजिंग डायरेक्टर को शपथ पत्र के जरिये अपनी गलती मानते हुए शेयर वापस करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया।