फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Danish students gained an understanding of Indian culture

Noida News: डेनमार्क के छात्रों ने समझी भारतीय संस्कृति

Wed, 28 Oct 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Danish students gained an understanding of Indian culture
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भारत-डेनमार्क छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डेनमार्क के स्कैंडरबॉग जिमनेजियम से आए 25 सदस्यीय छात्र-शिक्षक दल ने भाग लिया। दल विद्यालय में भारतीय संस्कृति, शिक्षा पद्धति और जीवन मूल्यों को करीब से समझने पहुंचा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक नृत्य और समूह गीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने भारत और डेनमार्क के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। रॉयल डेनिश असेंबली के राजनीतिक सलाहकार प्रद्युम्न बोरा भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एच. एस. वशिष्ठ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने और विभिन्न संस्कृतियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed