फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dangerous stunts by climbing cars in film style

फिल्मी अंदाज में कारों पर चढ़कर किए खतरनाक स्टंट

Sun, 22 May 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dangerous stunts by climbing cars in film style
नोएडा में स्टंट करता युवक।
नोएडा। शहर में दो फॉर्च्यूनर कारों पर सवार होकर कुछ युवक फिल्मी अंदाज में खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए। लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ट्रैफिक व थाना पुलिस ने आरोपी युवकों की पहचान कर ली है। उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से स्टंट के वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर राजीव यादव ने साझा किया। इसके बाद कमिश्नरेट व ट्रैफिक विभाग के ट्विटर हैंडल पर सोनू सिंह ने इसे डाल दिया। इसमें फिल्म अभिनेता अजय देवगन की फूल और कांटे फिल्म की तर्ज पर कार पर स्टंट व सलमान खान की एक फिल्म की तर्ज पर बाइक को एक टायर पर चलाता युवक दिख रहा है। वीडियो की प्राथमिक जांच के बाद ट्रैफिक विभाग ने बताया कि घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव के आसपास की है। इस वजह से मामले की जांच सेक्टर-113 थाना पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि कार नंबर के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। परिवार के लोगों से बात कर उन्हें बुलाया गया है। एक युवक सोरखा और दूसरा बिसरख गांव का है। घटना के बाद से दोनों शहर से बाहर हैं। जल्द ही उन्हें बुलाकर थाने में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed