{"_id":"617c3774c371dd6e563582a7","slug":"dabangs-captured-mewat-news-noi6132282193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनहाना। गांव रायपुर में दबंगों ने प्राचीन कुएं और धार्मिक स्थल को अपवित्र कर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है दबंग उन्हें कुएं और धार्मिक स्थल के पास जाने नहीं देते। जब जाते है तो उनसे मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित पक्ष ने शिकायत पुलिस को दे दी है।
गांव रायपुर निवासी शेरसिंह, पन्नीलाल, दुलीचंद, कालूराम आदि ने बताया कि वे सभी दलित समुदाय से संबंध रखते हैं। गांव में उनके लिए एक कुआं बना हुआ है। जहां से वे लोग पानी पीते हैं। कुएं के पास ही उनका एक धार्मिक स्थल बना हुआ है। जिसे गांव के दबंग अलीम, हकीम, मुबीन सहित 10-15 लोगों ने अपवित्र कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने बीती ईद को भी मांस के टुकड़े और अन्य गंदगी कुएं में तथा धार्मिक स्थल के पास डाल दी थी। 26 अक्तूबर को वे सभी कुएं व धार्मिक स्थल के पास पड़ी गंदगी को साफ करने गए थे। तभी आरोपियों ने उनसे मारपीट, गाली-गलौज व जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने और गांव से भगाने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि लगभग 60 वर्ष पहले यह कुआं व जमीन दी गई थी जो कि राजस्व रिकॉर्ड में आज भी उनके नाम दर्ज है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कुआं व धार्मिक स्थान उन्हें दिलवाने की मांग की है। पुन्हाना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।