फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: मकान की चाहत में महिला से साइबर ठगी

Wed, 17 Sep 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- सोशल मीडिया पर मकान दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। धनौरी कला गांव की एक महिला के साथ मकान दिलाने के नाम पर 4 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने बुधवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। धनौरी कला गांव निवासी सरिता देवी ने बताया कि उसके पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सोशल मीडिया पर एक मैसेज देखा, जिसमें गरीबों को मकान दिलाने की सहायता का दावा किया गया था। मैसेज पर दिए गए नंबर पर कॉल करने पर आरोपी ने सरिता को भरोसा दिलाया कि उसे सरकार की योजना के तहत 4 लाख की सहायता राशि मिलेगी, लेकिन इसके लिए पहले 4 हजार रुपये की प्रक्रिया शुल्क जमा करना होगा। आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपने चांदी के गहने गिरवी रखकर 4 हजार की व्यवस्था की और बताए गए माध्यम से रुपये भेज दिए। रकम भेजने के बाद आरोपी 10 हजार रुपये की मांग करने लगा। पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने कोतवाली की साइबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed