फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyber cheater hacked account and took out two lakh 70 thousand rupees 

नोएडा: साइबर ठगों ने खाता हैक कर निकाल लिए दो लाख 70 हजार रुपये, कॉल सेंटर में किया था फोन और हो गए शिकार 

Sat, 03 Jul 2021 08:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-51 के बी ब्लॉक में रहने वाले रेलवे बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Cyber cheater hacked account and took out two lakh 70 thousand rupees 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-51 में रहने वाले रेलवे बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा दो लाख 70 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-51 के बी ब्लॉक में रहने वाले रेलवे बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि जून माह में उनके फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा था और उन्होंने फोन ठीक करवाने के लिए कंपनी के कॉल सेंटर में फोन किया।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक वहां से एक व्यक्ति का फोन आया। उसने सर्विस चार्ज के रूप में ऑनलाइन अपने खाते में 10 रुपये डलवाये। इसी बीच कथित साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन के माध्यम से उनके खाते को हैक कर लिया और दो लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed