फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Culture Department made in Greno Authority, programs will be held every month

ग्रेनो प्राधिकरण में बना संस्कृति विभाग, हर माह होंगे कार्यक्रम

Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Culture Department made in Greno Authority, programs will be held every month
ग्रेटर नोएडा। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रेनो को जीवंत शहर बनाने की दिशा में प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण में संस्कृति विभाग गठित कर दिया गया है। यह विभाग यहां के शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों आदि से तालमेल बनाकर स्थानीय कलाकारों, युवाओं व छात्रों की सहभागिता से शहर में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। पहला कार्यक्रम 14 या 15 अप्रैल को सेक्टर अल्फा टू की मार्केट में संभावित है। वहीं, प्रदेश के संस्कृति विभाग ने प्राधिकरण की इस पहल की सराहना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

सीईओ नरेंद्र भूषण ने 16 मार्च को होली के उपलक्ष्य में सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ऐलान किया था कि शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही संस्कृति विभाग का गठन किया जाएगा। प्राधिकरण के डीजीएम सीके त्रिपाठी को इसका नोडल अफसर व अर्चना द्विवेदी को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, विभाग की पहली बैठक बृहस्पतिवार को सीईओ नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसीईओ दीप चंद्र व अन्य अधिकारियों के अलावा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें तय हुआ कि हर माह अलग-अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताहांत शाम को छह बजे के आसपास कार्यक्रम शुरू होंगे जो एक से डेढ़ घंटे तक चलेंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के इस कदम की प्रदेश के संस्कृति विभाग ने सराहना की है। विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्राधिकरण से कार्यक्रमों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed