फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CTI urges delhi government to allow marriages in Hotels and banquet hall

होटल और बैंक्वेट हॉल में शादियों की अनुमति दे सरकार: सीटीआई

Sat, 26 Jun 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
CTI urges delhi government to allow marriages in Hotels and banquet hall
नई दिल्ली। द चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने अनलॉक के अगले चरण में होटलों व बैंक्वेट हॉल में शादियों की अनुमति देने का आग्रह दिल्ली सरकार से किया है। सीटीआई का कहना है कि शादी-विवाह कार्यक्रमों से जुड़े कारोबारों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सीटीआई ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि दिल्ली में कम से कम 50 या इससे अधिक लोगों वाली शादियां होटलों, बैंक्वेट हॉल तथा सार्वजनिक स्थानों पर करने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि फिलहाल राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर विवाह कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक है। डीडीएमए ने घर या कोर्ट में ही शादी करने की अनुमति प्रदान कर रखी है। इससे शादी-विवाह कार्यक्रमों से जुड़े कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बयान जारी कर सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल के हवाले से कहा गया है कि राजधानी में पाबंदी के कारण यहां के लोग शादियां करने नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत तक जा रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने 50 लोगों के विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
बयान में कहा गया है कि बैंक्वेट हॉल, होटल, कपड़ा, मिठाई, ज्वेलरी, टेंट, कैटरिंग, फोटोग्राफी और मेकअप के काम से जुड़े पांच लाख लोगों का काम धंधा बंद है। जिन लोगों ने एडवांस लिया था, उन्हें अब बुकिंग वापस करनी पड़ रही है।

बृजेश गोयल के मुताबिक जुलाई में होने वाली देवश्यानी एकादशी के बाद चार माह तक हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी-विवाह नहीं हो सकेंगे। अब केवल कुछ ही विवाह मुहूर्त बचे हैं। इसे देखते हुए सीटीआई ने डीडीएमए को पत्र लिखा है। सीटीआई ने होटल कारोबारियों से भी मुलाकात की है। उन्होंने भी अनलॉक के अगले चरण में होटलों व बैंक्वेट हॉल में शादियां करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed