फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowds thronged 'Dalit Prerna' on Kanshiram's death anniversary.

Noida News: कांशीराम की पुण्यतिथि पर दलित प्रेरणा में उमड़ी भीड़

Fri, 09 Oct 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged 'Dalit Prerna' on Kanshiram's death anniversary.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। कांशीराम की पुण्यतिथि पर दलित प्रेरणा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने कांशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्थल पर पर्यटकों का भी दिनभर आना-जाना लगा रहा।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया था। इस कारण नोएडा से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचे थे। हालांकि, अन्य स्थानीय लोग भी हर साल की तरह दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे। सभी ने कांशीराम की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, स्थल पर लिखी गई उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें भी पढ़ीं।
विज्ञापन

दलित प्रेरणा स्थल के प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था। आमतौर पर यहां आने के लिए टिकट लेना पड़ता है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी और यातायात डायवर्जन लागू किया गया था। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बना रहा, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed