फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowds gathered in the markets for Eid shopping

ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Sun, 01 May 2022 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the markets for Eid shopping
नूंह। मुकद्दस रमजान में खुदा की इबादत में मशगूल रहने वाले रोजेदार अब ईद पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। ईद की सेवइयां, मेवे, फलों से बाजार पट चुका है। दुकानों पर विशेषकर कपड़ा, टोपी, रुमाल, इत्र, जूते-चप्पल, चूड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं, दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए दुकानों के बाहर भी सामान सजाया है। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को चीजों के दाम में कटौती, एक के साथ एक फ्री सहित कई अन्य लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद जैद, इमरान घासेड़ा ने बताया कि मुसलमानों के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार विवाह या अन्य कार्यक्रमों के मुकाबले अधिक उत्साहवर्द्धक होता है। हर मुस्लिम परिवार का छोटा-बड़ा सदस्य इस त्योहार पर अपने लिए कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। दुपट्टों की भी रमजान के माह में अन्य महीनों के मुकाबले बिक्री अधिक होती है। मुस्लिम लड़कियां और महिलाएं अपनी पसंद के दुपट्टे बड़े चाव से खरीदती हैं। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से मुस्लिम परिवार बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में लग रहा है जाम :
ईद पर्व पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण जिला मुख्यालय के अड़बर चौक, तावडू चौक के अलावा बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि, जाम से निपटने के लिए पुलिस द्वारा भी प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed