{"_id":"61acd781b9e6fb4c374e89be","slug":"crores-cheated-from-800-people-by-luring-them-to-double-the-money-grnoida-news-noi6196243185","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने का लालच देकर 800 लोगों से करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने का लालच देकर 800 लोगों से करोड़ों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। फर्जी कंपनी बनाकर डेढ़ साल में धन दोगुना करने का लालच देकर 800 लोगों से करोड़ों की ठगी के एक आरोपी को बादलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एजेंट प्रवीण को छपरौला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ में दफ्तर खोलकर करोड़ों की ठगी की है। मामले में दो आरोपी फरार हैं। जबकि, पुलिस पांच लोगों को पहले ही रिमांड पर ले चुकी है। फरार आरोपियों को तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी निफ्टी ग्लोबल नाम से कंपनी खोलते थे और 18 माह में जमा की गई राशि को दो गुना करने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों ने नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ समेत अन्य स्थानों पर कंपनी के कार्यालय खोले थे। नोएडा के गांव छलेरा निवासी प्रवीण कुमार निफ्टी ग्लोबल कंपनी का एजेंट बनकर लोगों का धन लगवाने का काम करता था। 26 फरवरी को बादलपुर कोतवाली में मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि प्रवीण से फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि आरोपी करीब आठ सौ लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। अधिकतर पीड़ित हापुड़ के है। वहां पर आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन ऑर्डर पर गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
ऑनलाइन ऑर्डर लेकर गांजा सप्लाई करने वाले एक तस्कर को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस को ढाई सौ ग्राम गांजा मिला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अर्थला मोहन नगर निवासी सौरभ को स्पैक्ट्रम मॉल के पास से दबोच लिया। वह बैग में गांजा लेकर सप्लाई करने जा रहा था। वहीं, पुलिस ने शराब के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा, नशे की 600 गोलियां और शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गांव बढ़पुरा गेट के पास से दादरी के सूरज विहार कॉलोनी निवासी सोनू को रोककर तलाशी ली गई तो नशे की 600 गोलियां बरामद हुईं। वहीं, चिटहेरा गांव स्थित नाले के पास से अवैध शराब के 27 पव्वे लेकर जा रहे बुलंदशहर के नई मंडी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। नगर के रेलवे रोड पर पायल सिनेमा के पास से विनय कुमार को आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।