{"_id":"618b19893d0aad32114c67dc","slug":"crooks-stolen-a-luxury-car-in-15-minutes-after-unlocking-it-with-software-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर 15 मिनट में चुराई लग्जरी कार, अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर 15 मिनट में चुराई लग्जरी कार, अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे दिया वारदात को अंजाम
Wed, 10 Nov 2021 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:29 AM IST
सार
आई-20 कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अपनी कार में ही बैठकर लैपटॉप में किसी सॉफ्टवेयर की मदद से फॉर्च्यूनर को पहले अनलॉक किया और फिर उसमें सवार होकर आराम से निकल गए।
विज्ञापन
यही कार हुई चोरी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह खबर आपको किसी विज्ञान फंतासी वाली फिल्म की कहानी जैसी लग सकती है। दरअसल, सेक्टर-24 कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार को बदमाश चुराकर ले गए।
विज्ञापन
आई-20 कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अपनी कार में ही बैठकर लैपटॉप में किसी सॉफ्टवेयर की मदद से फॉर्च्यूनर को पहले अनलॉक किया और फिर उसमें सवार होकर आराम से निकल गए। वारदात में चोरों को महज 12 से 15 मिनट का समय लगा। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-22, डी ब्लॉक निवासी अनिल चौहान होटल कारोबारी हैं। भैयादूज से उनका कहीं बाहर जाना नहीं हुआ था, इसलिए फॉर्च्यूनर घर के बाहर मुख्य सड़क के पास ही खड़ी थी। सोमवार तड़के करीब तीन बजे सफेद रंग की एक आई-20 कार उनकी फार्च्यूनर के पास आकर रुकी।
विज्ञापन
कार में सवार चोर करीब 15 मिनट तक गाड़ी को पीछे खड़े रखे रहे। जब कार को लैपटॉप से अनलॉक कर लिया तो एक शीशा तोड़कर कार का दरवाजा खोला और गाड़ी को चुराकर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।