फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crooks sent money from mobile looted at Ghaziabad's petrol pump

Noida News: गाजियाबाद के पेट्रोल पंप पर लूटे गए मोबाइल से भेजे थे बदमाशों ने रुपये

Mon, 07 Aug 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crooks sent money from mobile looted at Ghaziabad's petrol pump
गाजियाबाद के पेट्रोल पंप पर लूटे गए मोबाइल से भेजे थे बदमाशों ने रुपये
विज्ञापन

- प्रबंधक को लिफ़्ट देकर लूट करने के मामले में तीन आरोपी और गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रबंधक को कार में बंधक बनाकर नकदी मोबाइल लूटने वाले तीन और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों बदमाश दीपक चौहान, स्याना के तुषार, बुलंदशहर उमरावली के विक्रम सिंह शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान भाग गए थे। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बुलंदशहर स्याना के निशांत तेवतिया, बहादुरगढ़ के दीपक चौहान उर्फ चीनू घायल हुए थे। बदमाशों ने गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक स्थित पेट्रोल पंप पर लूटे गए मोबाइल से क्यूआर कोड के जरिए 48,300 रुपये का भुगतान कर रकम वापस लेकर आपस में बांट ली थी।

डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि प्रबंधक अग्नय प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई की रात वह नोएडा के मॉल से घर लौट रहे थे। वह सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास रुके। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनकी कार में ही बंधक बना लिया और रोड पर घुमाते रहे। बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और पेटीएम का पिन नंबर पूछ कर बैंक अकाउंट से भी रुपये निकाल लिए थे। पकड़े बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बाइक, पिस्टल, तमंचा, चाकू और लूटी गई रकम बरामद की है। आरोपियों ने शौक मौज के लिए वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed