फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crooks arrested with gold bricks

सोने की ईंटों सहित बदमाश गिरफतार

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crooks arrested with gold bricks
नूंह। सीआईए ने वाहनों को लूटने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नूंह में मामला दर्ज कर नूंह कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा हैं।
विज्ञापन

नूंह डीएसपी सुधीर तनेजा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार की सीआईए नूंह को देर रात सूचना मिली कि नूंह-पलवल रोड पर गाड़ी में बैठे दो बदमाश लूट की फिराक में हैं। सूचना पाकर पुलिस की गाड़ी आरोपियों के पास पहुंची तो आरोपियों ने राहगीर समझकर पुलिस की गाड़ी को रुकवाकर लूट करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों आरोपी कासिम पुत्र रत्ती खां निवासी रसूलपुर (पुन्हाना) हालाबाद बीडीआई आनंदा झिवाना जिला अलवर और हामिद पुत्र कमरुद्दीन निवासी वार्ड 9 शिवनगर तावडू भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल दो रौंद व मैगजीन सहित, लोहे का सरिया, हथोड़ा, छेनी, 7 मोबाइल फोन सहित 17 नकली सोने की ईंट (बिस्कुट नुमा पीस) बरामद किए है। आरोपी राहगीरों की लूट के साथ-साथ फर्जी आईडी की सिम लेकर महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश की पार्टी से संपर्क करके लोगों को असली सोने को बेचने का झांसा देकर नकली सोने जैसी धातु को बेचकर ठगी करने का धंधा करते थे।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मिलीं नकली सोने की ईंट
बदमाशों से बरामद स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक पॉलिथीन में 17 नकली सोने की ईंट, लोहे का हथोड़ा, लोहे की छेनी, सात मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान मिलें। आरोपियों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ी पर राजस्थान नंबर की फर्जी नंबर प्लेट को लगाया हुआ था। आरोपी महाराष्ट्र की एक पार्टी के साथ बड़ी ठगी करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के लोगों को बुलाकर करते थे ठगी
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्होंने फर्जी मोबाइल नंबरों से महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश की एक पार्टी से संपर्क करके अपने खेतों में करीब दस किलो सोना दबा हुआ निकला बताकर उसे बेचने के लिए बुलाया था। नकली सोने की ईंटों को बेचकर उन्हें पार्टी से 35 लाख रुपये की ठगी करनी थी। पार्टी द्वारा एक दिन बाद आने की बात बोलने पर आरोपियों ने राहगीरों के साथ लूटपाट करने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed