{"_id":"61645c018ebc3e76fa57bc3c","slug":"criminals-fleeing-in-neighboring-districts-will-be-controlled-grnoida-news-noi6098494187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी जिलों में भागने वाले अपराधियों पर कसेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी जिलों में भागने वाले अपराधियों पर कसेगी लगाम
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बैठक करते पुलस अधकारी।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में वारदात करने के बाद अपराधी अक्सर पड़ोसी जिलों में भाग जाते हैं। ऐसे अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सोमवार को ग्रेनो और सेंट्रल जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी ने पड़ोसी जिलों के अधिकारियों के साथ सूरजपुर स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने पर चर्चा और योजना तैयार की गई। पूर्व में कई वारदात के खुलासे में सामने आया है कि इनमें शामिल रहे अपराधी आसपास के जिलों के होते हैं। ये अपराधी वारदात करने के लिए आते हैं और उसके बाद फरार हो जाते हैं। सोमवार को चार जिलों के अधिकारियों ने ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने पर चर्चा की।
इसके लिए बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाने में आपसी तालमेल के लिए व्हाट्स एप ग्रुप पर अलर्ट रहने, एक जिले में घटना होने के बाद तुरंत सीमा पर चेकिंग शुरू करने व अन्य अपडेट उपलब्ध कराने के विचार रखे गए। इसके अलावा वारदात में गिरफ्तार अपराधियों के बारे में पड़ोसी जिलों से जानकारी जुटाने व जेल से छूटने पर निगरानी के साथ जानकारी साझा करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में डीसीपी ग्रेनो अभिषेक, बुलंदशहर के एसपी क्राइम कमलेश बहादुर, एसीपी ग्रेनो प्रथम महेंद्र सिंह देव, हापुड़ के क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर, एडीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल, एसीपी योगेंद्र सिंह, अब्दुल कादिर व पीपी सिंह मौजूद रहे।
तीन दिन बाद भी लूट का खुलासा नहीं
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डेरी स्कनर में तीन दिन पूर्व महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण और पीड़ित परिवार में रोष है। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। गांव निवासी आजाद भाटी सेना में है। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी मंजू भाटी से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया था। मामले में अब तक बदमाशों का पता नहीं चल सका है। वारदात के बाद से महिलाएं खेतों पर काम करने नहीं जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बदमाश के बारे में अहम जानकारी लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।