{"_id":"61a9b518afdb2b5f653dbc64","slug":"sog-atm-hacking-bribery-case-noida-ghaziabad-police-tussle-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी रिश्वत कांड: नोएडा-गाजियाबाद पुलिस में बढ़ी तकरार, नोएडा पुलिस नोटिस लेकर पहुंची इंदिरापुरम थाने, नहीं किया रिसीव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसओजी रिश्वत कांड: नोएडा-गाजियाबाद पुलिस में बढ़ी तकरार, नोएडा पुलिस नोटिस लेकर पहुंची इंदिरापुरम थाने, नहीं किया रिसीव
Fri, 03 Dec 2021 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:41 AM IST
सार
मामले की जांच के दौरान मंगलवार को कोतवाली फेज थ्री से एक पुलिसकर्मी नोटिस लेकर इंदिरापुरम थाने गया था। इसमें घटना के दिन की जानकारी मांगी गई थी कि आपके थाने के कौन-कौन पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से नोएडा आया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम पर एटीएम हैकर को छोड़ने के आरोप के बाद नोएडा और गाजियाबाद पुलिस के बीच तकरार बढ़ गई है। गढ़ी चौखंडी से अगवा कर एक शख्स से दस लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर कराने के मामले में नोएडा पुलिस जब इंदिरापुरम थाने नोटिस लेकर गई तो वहां इसे रिसीव करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस के अनुसार, पिछले माह गढ़ी चौखंडी निवासी लीलू ने फेज थ्री पुलिस से शिकायत की थी कि गढ़ी गांव निवासी राजेंद्र यादव, उसका बेटा अमित यादव और चार अज्ञात पुलिसकर्मी इंदिरापुरम थाने की गाड़ी से उनके घर आए थे।
विज्ञापन
ये लोग लीलू, उसके भाई सलेक चंद और भतीजे जितेंद्र को जबरन गाड़ी में बिठाकर इंदिरापुरम थाने ले गए और वहां पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने राजेंद्र यादव, अमित यादव समेत चार अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान मंगलवार को कोतवाली फेज थ्री से एक पुलिसकर्मी नोटिस लेकर इंदिरापुरम थाने गया था। इसमें घटना के दिन की जानकारी मांगी गई थी कि आपके थाने के कौन-कौन पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से नोएडा आया था। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज से लेकर पुलिसकर्मियों से संबंधित अन्य जानकारी की मांग की गई थी, लेकिन इंदिरापुरम पुलिस ने फेज थ्री पुलिस के नोटिस रिसीव ही नहीं किया।