फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: Came from Fatehpur with a minor cousin to roam, brothers murdered

ग्रेटर नोएडा: भाई-बहन के रिश्ते पर अन्य भाईयों को था शक, इतना मारा कि मौके पर तोड़ दिया दम, किशोरी घायल

Mon, 20 Dec 2021 03:55 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 20 Dec 2021 03:55 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने रविवार शाम युवक के साथ किशोरी को भी घायल और बेहोशी की हालत में पाया था। किशोरी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Greater Noida: Came from Fatehpur with a minor cousin to roam, brothers murdered
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त घटना के बारे में जानकारी देते हुए - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फतेहपुर निवासी चचेरे भाई-बहन के रिश्ते पर शक होने पर लड़की के भाईयों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि किशोरी इस मारपीट में घायल हो गई। युवक का शव ग्रेटर नोएडा में हाईवे के किनारे पड़ा मिला, जिसके पास किशोरी बेहोश पड़ी थी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने रविवार शाम युवक के साथ किशोरी को भी घायल और बेहोशी की हालत में पाया था। किशोरी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। कथित रूप से हत्या में शामिल होने पर लड़की के दो भाइयों को फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि लड़की के सगे भाइयों को उसके और उसके चचेरे भाई के रिश्ते पर शक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय पुलिस की एक पीआरवी ने एक घायल लड़की और एक युवक का शव देखा। लड़की को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बाद में उसने पुलिस को बताया कि मृतक उसका चचेरा भाई है और वे फतेहपुर जिला के रहने वाले हैं। वे घर से नोएडा व ग्रेटर नोएडा घूमने आए थे।

अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, उसके भाइयों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर रोक लिया। वे बात करने के बहाने उन्हें सूनसान स्थान पर ले गए और उनसे मारपीट करने लगे। इसके बाद वे उन्हें वहीं छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि लड़की के चचेरे भाई की बाद में मौत हो गई, जबकि लड़की बेहोश हो गई।

उन्होंने आगे कहा कि बीटा-2 थाना में हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को फतेहपुर पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गौतम बुद्ध नगर लाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed