फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मास्टरमाइंड आलोक अब तक फरार

मास्टरमाइंड आलोक अब तक फरार

Tue, 23 Apr 2019 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
मास्टरमाइंड आलोक अब तक फरार
मुख्य आरोपी आलोक फरार, महिला पत्रकार गई जेल
विज्ञापन


नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर दस करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी व प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक कुमार का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। आलोक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। वहीं, इस मामले में कैलाश अस्पताल से सोमवार को गिरफ्तार हुई आलोक की करीबी पत्रकार नीशू को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नीशू की गिरफ्तारी के बाद आलोक भूमिगत हो गया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के भाई अजय शर्मा की तहरीर पर आलोक, नीशू और खालिद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आलोक के साथ खालिद की भी तलाश कर रही है। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि आलोक व खालिद की गिरफ्तारी के लिए टीमें कई स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी हुई हैं। इधर, मंगलवार दोपहर को नीशू का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद सूरजपुर कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस जांच में यह पता चला है कि खालिद भी मीडिया से जुड़ा हुआ है और आलोक का करीबी है। वह कई सालों से आलोक के लिए काम कर रहा है। हालांकि, खालिद की इस मामले में क्या भूमिका थी। यह स्पष्ट नहीं है। इस बारे में पुलिस अधिकारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। मुख्य आरोपी आलोक व उसके साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। आलोक की पूर्व की गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed